श्योपुर: खेत से ट्रैक्टर निकालने की बात पर दो पक्षों में मारपीट, काचरमूली गांव की घटना, मानपुर थाने में केस दर्ज
श्योपुर। जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम काचरमूली में ट्रेक्टर निकालने की बात को लेकर शुक्रवार को सुबह 7 बजे दो पक्षो में जमकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई है। पुलिस ने मामले में दोनो पक्षो की रिपोर्ट पर क्राॅस प्रकरण दर्ज कर लिया है। सभी घायलो का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है।