जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के ठठरी क्षेत्र के ऊपरी इलाकों में मंगलवार तड़के भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन से बड़े पैमाने पर तबाही मच गई। मलबे की चपेट में आने से कई घर, दुकानें और गाड़ियों दब गए। राहत की बात यह है कि अब तक इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन संपत्ति का भारी नुकसान हुआ है। भूस्खलन के बाद इलाके में मिट्टी, चट्टानें और भारी मात्रा में मलबा फैल गया। सुबह जब लोग बाहर निकले तो कई इमारतें क्षतिग्रस्त मिली । #vedio #landslide #news #jammukashmir
Phagi, Jaipur | Jul 7, 2026