Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
rush3055
No video available
14
मध्य प्रदेश के शिवपुरी में मुरारी चाय वाले ने बेटी के लिए पहला मोबाइल खरीदा तो उसे DJ और बग्गी के साथ घर लेकर आया #viral
Bhiwani, Bhiwani
| Dec 23, 2021
#viral
MORE NEWS
भिवानी में PCCAI की प्रेस कांफ्रेंस लाइव #bhiwani #pccai #cricket #live
Bhiwani, Bhiwani | Jul 25, 2026
पूर्व पुलिस अधिकारी भी आ गये है जंतर मंतर पर बच्चो के साथ?
Bhiwani, Bhiwani | Jul 25, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो संदेश के माध्यम से देश के युवाओं का किया धन्यवाद
Bhiwani, Bhiwani | Jul 25, 2026
पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश देवसर धाम दुर्गा मंदिर में प्रधान न्यायाधीश, किशोर न्याय बोर्ड भिवानी (पीएमजेजेबी) सोहन लाल मलिक व जिला बाल कल्याण समिति के चेयरमैन अधिवक्ता प्रदीप सिंह तंवर ने किया पौधारोपण भिवानी, 24 जुलाई : पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ शुक्रवार को गांव देवसर स्थित श्री देवसर धाम दुर्गा मंदिर परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला बाल कल्याण समिति भिवानी के चेयरमैन अधिवक्ता प्रदीप सिंह तंवर ने की, जबकि प्रधान न्यायाधीश किशोर न्याय बोर्ड भिवानी (पीएमजेजेबी) सोहन लाल मलिक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने मंदिर परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा देश, प्रदेश एवं समाज की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश किशोर न्याय बोर्ड भिवानी (पीएमजेजेबी) सोहन लाल मलिक ने कहा कि पौधारोपण केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि मानव जीवन और प्रकृति को सुरक्षित रखने का सबसे प्रभावी माध्यम है। वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और प्रभावित हो रहे मौसम चक्र को संतुलित बनाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। उन्होंने कहा कि पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल करना भी उतना ही आवश्यक है। जिस प्रकार हम अपने बच्चों का पालन-पोषण करते हैं, उसी प्रकार पौधों का संरक्षण भी हमारी जिम्मेदारी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला बाल कल्याण समिति भिवानी के चेयरमैन अधिवक्ता प्रदीप सिंह तंवर ने कहा कि भारतीय संस्कृति में प्रकृति और वृक्षों को देवतुल्य माना गया है। मंदिर जैसे पवित्र स्थान पर पौधारोपण करने से श्रद्धालुओं में भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ती है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने जीवन के हर शुभ अवसर पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए। श्री देवसर धाम सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह तंवर एवं सचिव बृजपाल सिंह तंवर ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा मंदिर परिसर में लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला बाल संरक्षण अधिकारी (डीसीपीओ) नरेंद्र जांगड़ा, जिला बाल कल्याण समिति के सदस्य अधिवक्ता धीरज सैनी, सोशल वर्कर रिंकू तथा सपोर्ट पर्सन लक्ष्मी भारद्वाज सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का संदेश दिया।
Bhiwani, Bhiwani | Jul 24, 2026
लिटल हार्टस की विशेष सभा में विद्यार्थियों ने दिए धरती व पर्यावरण संरक्षण के संदेश स्थानीय लिटल हार्टस पब्लिक स्कूल, भिवानी में सातवी कक्षा के विद्यार्थियों की विशेष सभा का आयोजन किया गया जिसके अंर्तगत विद्यार्थियों ने पेड़ लगाओ, जल बचाओं, धरती व पर्यावरण संरक्षण के संदेश दिये। विद्यालय के महासचिव संजय गोयल, एम.डी. पवन गोयल व भावना गोयल ने बताया कि इस अवसर पर लिटल हार्टस पब्लिक स्कूल, भिवानी में सातवी कक्षा के बच्चों द्वारा नृत्य, संगीत, भाषण गतिविधि व पर्यावरण संबंधी लघु नाटिका का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने एक से बढ़कर एक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए पर्यावरण, भूमि व जल संरक्षण के संदेश दिए। उन्होने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियों से बच्चों का पर्यावरण के प्रति लगाव उत्पन्न होता है जिससे वे अपने आस-पास का वातावरण स्वच्छ रख सके व धरती को प्रदुषण संबंधी समस्याओं से बचाया जा सके। बच्चों की प्रतिभा को देखते हुए विद्यालय की निदेशिका ऐश्वर्या सिंघल, निदेशक राम सिंघल, राहुल गोयल, निश्चल गोयल, साक्षी गोयल व प्राचार्य दीपक जोशी, उप-प्राचार्य मनमोहन चावला ने उनकी प्रशंसा की व उनके उज्जवल भविष्य के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर कोर्डिनेटर बबीता, सुशीला, गौरव, श्याम सुन्दर, आरती शर्मा, मंजु रानी व रेणु रानी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित था।
Bhiwani, Bhiwani | Jul 24, 2026