जगदलपुर: प्रतापगंज पारा की शासकीय जमीन को लेकर हुए प्रदर्शन की जानकारी सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष प्रकाश ठाकुर ने दी
प्रकाश ठाकुर ने कहा कि नगर के प्रतापगंज पारा स्थित शीट नंबर 78, प्लॉट नंबर 165 की कुल 15,168 वर्गफीट शासकीय भूमि में से लगभग 7,000 वर्गफीट जमीन जैन समाज को धार्मिक कार्यों के लिए आवंटित करने की प्रक्रिया पूरी कर दी गई है ।आदिवासी समाज के अनुसार यह भूमि बस्तर दशहरा आयोजन और आदिवासी समुदाय की सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों के लिए अधिक उपयुक्त है।