शाहजहांपुर में सिंचाई विभाग में रिक्तियों को खत्म करने के सरकार के निर्णय के खिलाफ कर्मचारियों ने बुधवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। शासनादेश वापस न लेने की स्थिति में आंदोलन की चेतावनी दी। सिंचाई विभाग संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति के सदस्य बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।