नानपारा: नानपारा तहसील में समाधान दिवस का आयोजन, एक दर्जन मिली शिकायतें, कई विभागों के प्रतिनिधि रहे नदारत
नानपारा तहसील सभागार में सोमवार को तहसीलदार अंबिका चौधरी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया शनिवार को अवकाश होने के कारण सोमवार को आयोजित किया गया समाधान दिवस में जन भागीदारी बेहद कम रही केवल एक दर्जन शिकायतें दर्ज की गई आम नागरिकों को कार्यक्रम की जानकारी न होने के कारण उपस्थिति कम रही शिकायतें सुनकर त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।