कन्नौज: जिले में बढ़ती भीषण गर्मी और तेज धूप को देखते हुए जिला अस्पताल के CMS ने आमजन के लिए स्वास्थ्य एडवाइजरी जारी की
जिले में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और तेज धूप को देखते हुए जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अशोक प्रियदर्शी ने आमजन के लिए स्वास्थ्य एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने लोगों से दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने की अपील की है।सीएमएस डॉ. अशोक प्रियदर्शी ने बताया कि अत्यधिक गर्मी और लू के कारण लोगों की तबीयत बिगड़ने की संभावना बढ़ जाती है।