गोरखपुर: गोरखपुर में बदलाव की मिसाल— कचरे के ढेर से बना इको पार्क, सीएम योगी का बड़ा संदेश
गोरखपुर।योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि जहां पहले मीथेन गैस निकलती थी, वहां आज बच्चों के खेलने के लिए पार्क बन गया है और लोग योग व ध्यान कर रहे हैं। यह बदलाव दर्शाता है कि नियत साफ हो तो नियति बदलने में देर नहीं लगती।मुख्यमंत्री ने यह बातें बृहस्पतिवार को इको पार्क गोरखपुर और एकला बांध सड़क के लोकार्पण के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं।