शहर के कुंवर सिंह चौराहे पर शनिवार की दोपहर डेढ़ बजे के करीब कुछ युवकों के बीच मारपीट हुई। यह घटना करीब बीस मिनट तक जारी रही। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि मारपीट पुलिस की मौजूदगी में हुई, जिससे चौराहे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस लाइन के नजदीक स्थित कुंवर सिंह चौराहे पर हुई इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।