जहानाबाद: 30 जून तक सभी छात्रों का अपार आईडी बनाने का लक्ष्य
जहानाबाद जिले के सरकारी व निजी स्कूलों में अपार आईडी निर्माण अभियान तेज किया जाएगा। कक्षा 1 से 12 तक के सभी छात्रों का 30 जून तक शत-प्रतिशत आईडी बनाने का निर्देश जारी हुआ है। फिलहाल केवल 40% छात्रों का आईडी बना है। जिनके पास आधार नहीं है, उनका आधार बनवाने का कार्य एक सप्ताह में पूरा किया जाएगा। जिसको लेकर आगे की कार्यवाही मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे जारी रहा।