Public App Logo
🚨 बलिया पुलिस का बड़ा एक्शन: गोवंश तस्करी सिंडिकेट का भंडाफोड़! 🚨 उभांव थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए गोवंश तस्करी करने वाले एक शातिर गिरोह की कमर तोड़ दी है। चेकिंग के दौरान पुलिस ने घेराबंदी करके 13 राशि गोवंश को मुक्त कराया और मौके से 4 शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है! 🔹 क्या-क्या हुआ बरामद? 13 राशि अवैध गोवंश 04 गाड़ियां (03 मैजिक और 01 पिकअप) 04 अदद नाजायज चाकू बलिया पुलिस ने तस्करों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें सलाखों के पीछे भेज दिया है। इस बड़ी कामयाबी पर अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) श्री दिनेश कुमार शुक्ला जी ने विस्तृत जानकारी दी है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से इलाके के पशु तस्करों में हड़कंप मच गया है! 👏👮‍♂️ #BalliaPolice #ActionAgainstCrime #UPPolice #LawAndOrder #AntiSmuggling #CrimeNews #Ballia - Sikanderpur News