चित्तौड़गढ़: महाराणा सेतु मार्ग पुलिया पर नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, मौके पर पहुंचा पुलिस प्रशासन
चित्तौड़गढ़ में आज रविवार को महाराणा सेतु मार्ग पुलिया पर नदी में युवक की लाश मिलने की सूचना पर हड़कंप मच गया। सूचना के बाद पुलिया पर मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची वही गोताखोरों की टीमों को टीमों के पर बुलाया गया। पुलिस प्रशासन विभाग व गोताखोर की टीमों द्वारा युवक की लाश ढूंढने का प्रयास जारी है