मधेपुरा के शंकरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराबबंदी कानून के तहत कार्रवाई करते हुए बगियानी गांव से 2.5 लीटर देसी शराब बरामद की है। छापेमारी के दौरान 65 वर्षीय नुनूलाल मेहता को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।