गुन्नौर: गुन्नौर ब्लॉक के गांव गढ़िया में मुख्य मार्ग पर हो रहे जलभराव और कीचड़ से ग्रामीण परेशान है #jansamasya
गुन्नौर विकासखंड के गांव गढ़िया के मुख्य मार्ग पर हो रहे जलभराव और कीचड़ से ग्रामीण परेशान है। गांव में नाला निर्माण न होने से मुख्य रास्ता कीचड़ से बदहाल हो गया है। नालियों के पानी की निकासी न होने के कारण ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल जाने वाले बच्चों से लेकर बुजुर्गों और महिलाओं तक को जलभराव व कीचड़ से गुजरना पड़ता है।