जमुई: इंदपे के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, तीन घायल
Jamui, Jamui | Apr 23, 2024 जमुई-खैरा मुख्य मार्ग के इंदपे गांव के समीप मंगलवार की सुबह एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिसमें एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। सभी घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल की पहचान सोनो प्रखंड के सबयजोर निवासी मंटू कुमार उसकी पत्नी रेणु देवी और मां मीना देवी के रूप में हुई है।