जमुई: हत्या मामले के फरार अभियुक्त ने जमुई कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, मेडिकल जांच के लिए लाया गया सदर अस्पताल
Jamui, Jamui | Apr 23, 2024 चकाई में कुछ महीना पूर्व एक महिला की हत्या मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त ने जमुई कोर्ट के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। जिसे कोर्ट के आदेश के बाद सुरक्षा कर्मियों के द्वारा मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां आवश्यक स्वास्थ्य जांच करने के बाद जेल भेज दिया गया है। अभियुक्त की पहचान बंगाल के हज नवीनगर निवासी मोहम्मद जीशान के रूप में हुई है।