जमुई: झाझा से लापता नाबालिग को पुलिस ने पटना से किया बरामद, मेडिकल के लिए लाया सदर अस्पताल
Jamui, Jamui | Apr 23, 2024 झाझा थाना क्षेत्र से लापता नाबालिक को पुलिस ने पटना महावीर मंदिर के पास से बरामद कर लिया। जिसे मेडिकल जांच के लिए मंगलवार की दोपहर सदर अस्पताल लाया गया। बताया जाता है कि झाझा थाना क्षेत्र के तूरी टोला निवासी की 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री को उसकी सौतेली मां के द्वारा डांट- फटकार किया था। जिससे नाराज नाबालिग घर से निकल गए और ट्रेन के जरिए पटना पहुंच गई।