देवबंद: नानौता थाना क्षेत्र में बहन की शादी में गए परिवार के मकान को चोरों ने बनाया निशाना, 12 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार
नानौता थाना क्षेत्र में बहन की शादी में गए एक परिवार के मकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के आभूषण और नगदी चोरी कर ली। घटना की सूचना मिलते ही थाना नानौता पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 12 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान यूनुस पुत्र समीम, सलमान पुत्र सलीम निवासी मौ0 शेखजादगान कस्बा व थाना नानौता, शुभम है।