बहादराबाद थाना क्षेत्र स्थित शांतरशाह गांव के पास खेत में बने ट्यूबवेल की हौज में एक युवक का शव मिलने से सनसनी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को ट्यूबवेल की हौज से बाहर निकाला गया। आसपास पूछताछ करने पर पता चला कि 27 वर्षीय मृतक का नाम संदीप है जो शांतरशाह गांव का ही रहने वाला है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिय