बारां: शहर की ग्रेड बस्ती के समीप बाइक फिसलने से एक बुज़ुर्ग हुआ चोटिल, नाकोड़ा एनक्लेव रोड पर पानी भरने से गिर रहे बाइक सवार
Baran, Baran | Aug 2, 2024 बारां शहर में बारिश के बाद सड़कों की हालत खस्ताहाल हो गई। जगह-जगह फिसलन होने से बाइक सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं।ग्रेड बस्ती के पास रेलवे नाले की पुलिया पार करते समय बाइक सवार बुजुर्ग गिरकर चोटिल हो गया। नाकोड़ा एनक्लेव रोड़ पर दो फिट पानी भरा होने से आए दिन वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं। सड़क पर पानी भरने से बच्चों को गोद में उठाकर ले जाया जा रहा है।