बारां: जिलेभर के राशन डीलरों ने विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर दिया अनिश्चितकालीन धरना
Baran, Baran | Aug 1, 2024 विभिन्न मांगों को लेकर जिले के राशन डीलर विक्रेता संघ ने अनिश्चितकालीन कार्य का बहिष्कार कर दिया है। गुरुवार को राशन डीलर विक्रेताओं ने जिला कलेक्ट्रेट पर धरना दिया। जिसमें जिले भर के राशन डीलरों ने भाग लिया ।राशन डीलर जिला अध्यक्ष योगेश गौड ने बताया कि बार-बार मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देने के बावजूद भी सरकार राशन डीलरों की मांगे पूरी नहीं कर रही है।