बारां: कलेक्टर ने खजूरपुरा वार्ड में गिरे कच्चे मकान के मालिक को आर्थिक सहायता देने हेतु संबंधित अधिकारी को दिए निर्देश
Baran, Baran | Aug 1, 2024 शहर के खजूरपूरा में गुरुवार सुबह कच्चा मकान गिरने से चार जने बाल बाल बच गए ।जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। जिला कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को आवश्यक सहायता के प्रकरण के निर्देश दिए ।साथ ही पीड़ित परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना की पेंडिंग किस्त जारी करने के निर्देश मौके पर दिए। इस दौरान नगर परिषद आयुक्त सौरभ जिंदल तहसीलदार आदि मौजूद रहे।