बारां: ज़िला कलेक्ट्रेट पर राशन डीलरों का विभिन्न मांगों को लेकर दूसरे दिन भी जारी रहा धरना
Baran, Baran | Aug 2, 2024 जिला कलेक्ट्रेट पर राशन डीलरों का दूसरे दिन धरणा जारी रहा।धरणे में जिले भर से राशन डीलर पहुंचे।राशन डीलर जिला अध्यक्ष योगेश गौड ने बताया की बार बार मुख्यमंत्री मंत्री के नाम ज्ञापन देने के बावजूद मांगे नहीं मानी जा रही है।राशन डीलर पांच माह का बकाया कमीशन तीस हजार रुपए मासिक मानदेय सहित कई मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं।