कासगंज: नगला थान पर संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे पड़ा मिला युवक, जिला अस्पताल में युवक को मृत घोषित किया गया
सदर कोतवाली क्षेत्र के नगला थान पर एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने घायल युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की पहचान 40 वर्षीय पुष्पेंद्र पुत्र सोनपाल निवासी महेशपुर ढोलना के रूप में हुई। जानकारी मंगलवार शाम 5 बजे मिली।