बरौनी: बरौनी प्रखंड के बिहट गांव में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस कर रही जांच
बरौनी प्रखंड अंतर्गत बिहट गांव में गले में फंदा लगाकर एक युवक ने आत्महत्या कर लिया।इसके बाद परिजनों में मातम पसर गया है।वही मौके पर पहुंची एफसीआई थाना की पुलिस ने उक्त शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया। उक्त घटना शनिवार को दिन के दस बजे की है।पुलिस जांच में जुट गई है।