ताखा: उनवा संतोषपुर में लड़ाई झगड़े के दौरान आठ लोगों को किया गया गिरफ्तार
Takha, Etawah | Jun 30, 2024 चौबिया के ग्राम उनवा संतोषपुर में रविवार की दोपहर 3 बजे मामूली बात विवाद के चलते झगड़ा हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने झगड़ा कर रहे रामकरन, कन्हैया, टीटू उर्फ संदीप, रामनरेश, सुधीर, गौरव, लाखन सिंह, देवेंद्र कुमार निवासीगण उनवा संतोषपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि झगड़े के दौरान आठ लोगों को गिरफ्तार कर शांति भंग की कार्यवाही की गई।