नरकटियागंज: शिकारपुर थाना क्षेत्र के रखई गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में दो लोग घायल, मामले की जांच में जुटी पुलिस
पश्चिमी चंपारण जिले के शिकारपुर थाना क्षेत्र के रख गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में दो लोग घायल हो गए। वहीं दोनों घायलों को इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में ले जाया गया, जहां दोनों घायलों का इलाज किया गया। वहीं घायलों की पहचान मोहम्मद इश्तेखार तथा सराजूल हक के रूप मे की गई है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।