नरकटियागंज प्रखंड के पुरैनिया गांव स्थित बिना अनुमति के गैरमजरूआ जमीन से हरा पेड़ काटने को लेकर ग्रामीणों ने सीओ से शिकायत की। वहीं ग्रामीणों की शिकायत के बाद अंचल प्रशासन ने राजस्व कर्मचारी को भेजकर इसकी जांच कराई। सीओ राहुल कुमार ने मामले की जानकारी दी।