नरकटियागंज: मैनाटाड़-बेतिया मुख्य पथ को केंद्रीय सड़क बनाने की मांग को लेकर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री से मिले राज्यसभा सांसद
राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे ने मैनाटांड़-बेतिया मुख्य पथ को केंद्रीय सड़क बनाने की मांग लेकर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने दिए गए ज्ञापन में कहा कि बेतिया एनएच 28 बी से छावनी, बलथर व बैशाखवा होते हुए नेपाल बॉर्डर तक केंद्रीय सड़क निधि से स्वीकृति जनहित में जरूरी है।