नरकटियागंज: शिकारपुर थाना परिसर मे सरस्वती पूजा मे जुलूस निकालने को लेकर हुई शांति समिति की बैठक
पश्चिमी चंपारण जिले के शिकारपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायत के मुखिया, नगर के वार्ड पार्षद समेत, गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता शिकारपुर थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने किया। मौके पर एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने कहा कि सरस्वती पूजा में जुलूस निकालने वाले पूजा पंडालो को लाइसेंस लेना अनिवार्य है।