गुना नगर: बड़ा गांव: पत्नी ने घर में उठाया खौफनाक कदम, पति को भनक तक नहीं लगी, एक साल के मासूम को रोता छोड़ गई
गुना जिले के कुंभराज थाना क्षेत्र के बड़ा गांव में 24 वर्षीय रोशनी यादव ने अज्ञात कारणों से घर के अंदर कीटनाशक दवा पी ली। घटना शनिवार रात की है, जब पति बाहर बैठा था और रोशनी अंदर अकेली थी। हालत बिगड़ने पर उसे राघोगढ़ से गुना रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में मौत हो गई। रविवार को पोस्टमार्टम हुआ, पुलिस जांच में जुटी है।