जगदलपुर: ग्राम मारकेल एवं ग्राम चोकावाड़ा में धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने वाले दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
थाना नगरनार को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मारकेल एवं ग्राम चोकावाड़ा में दो अलग अलग व्यक्ति हाथों में धारदार हथियार लेकर आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहे हैं । सूचना पर थाना प्रभारी संतोष सिंह के नेतृत्व में थाना स्तर पर टीम गठित कर सूचना पर पेट्रोलिंग पार्टी को रवाना किया गया और ग्राम मारकेल स्कुल के पास आरोपी नरेश बघेल को घेराबंदी कर पकडा गया।