जगदलपुर: राजीव भवन में नव नियुक्त शहर और ग्रामीण जिला अध्यक्षों का पदभार ग्रहण समारोह संपन्न, पीसीसी चीफ दीपक बैज ने दी जानकारी
नगर के राजीव भवन में सोमवार को जिला कांग्रेस अध्यक्षों के शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया।हजारों कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की मौजूदगी में ये कार्यक्रम हुआ. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने नव नियुक्त शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य और ग्रामीण जिला अध्यक्ष प्रेम शंकर शुक्ल को पद, गोपनीयता, पार्टी हित और जनहित में कार्य करने की शपथ दिलाई।