जगदलपुर: बस्तर का युवा अब खदान में 'मजदूर' नहीं, 'माइनिंग इंजीनियर' बनेगा: आदित्य सिंह बिसेन ने सौंपा विजन डॉक्युमेंट
एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य सिंह बिसेन ने आज शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय (बस्तर विश्वविद्यालय) के कुलपति को एक युगांतरकारी प्रस्ताव सौंपते हुए बस्तर की शिक्षा व्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव की मांग की है। एनएसयूआई ने विश्वविद्यालय में तत्काल प्रभाव से 7 नए रोजगारपरक और खनिज आधारित पाठ्यक्रम (Job-oriented Mining Courses) शुरू करने की मांग।