सिराथू: नवरात्रि मेले के दौरान कड़ा के शीतला धाम में आस्था का दिखा अनूठा रूप गंगा से मंदिर तक जमीन पर लेट लेट कर पहुंची महिला
सिराथू तहसील के कड़ा में माता शीतला का शक्तिपीठ है जहां पर हजारों श्रद्धालु प्रतिदिन नवरात्रि के दौरान दर्शन करने आते हैं। बृहस्पतिवार को यहां एक अनूठा नजारा देखने को मिला है।एक महिला श्रद्धालु गंगा स्नान करने के बाद माता मंदिर तक जमीन पर लेट लेट कर पहुंची है।बताया जाता है कि यह दूरी लगभग डेढ़ किलोमीटर की है।आस्था के इस रूप को देखकर लोग अचंभित रह गए।