सिराथू: दिल्ली से अस्थियां विसर्जित करने जा रहे परिवार की कार सैनी इलाके में हादसे का शिकार, 6 लोगों में से 3 घायल
शुक्रवार सुबह सैनी थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर एक कार डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गई है। इस हादसे में कार सवार छह लोगों में से तीन ज्यादा घायल हुए, इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।बताया जाता है की मंटू परिवार के साथ दिल्ली से अस्थियां लेकर विसर्जित करने के लिए प्रयागराज जा रहा था।इस घटना में मंतू की कार क्षतिग्रस्त हो गई।पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी।