सिराथू: पुलिस ने उसरैना नहर के पास से नाबालिग को बहला-फुसलाकर भाग ले जाने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार
सैनी थाना में 15 9.2025 को वादी द्वारा सूचना दी गई कि उनकी नाबालिक बेटी को सैनी का रहने वाला सोहराब नाम का युवक बहका कर भाग ले गया है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।बृहस्पतिवार की शाम पुलिस ने उसरैना नहर के पास से आरोपी सोहराब को गिरफ्तार कर लिया और थाना लाकर लिखा पढ़ी करते हुए न्यायालय चालान कर दिया है।