सिराथू: पुलिस ने परसरा चौराहे से नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार
23-09-2025 को वादी द्वारा कोखराज थाने में सूचना दी गई थी कि उनकी नाबालिग लड़की के साथ घर में घुसकर परसरा का रहने वाला रतिलाल ने दुष्कर्म किया है।पुलिस ने सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था।गुरुवार को मुखबिर से खबर मिली कि आरोपियों परसरा चौराहे पर मौजूद हैं तो पुलिस ने रतिलाल को गिरफ्तार कर लिया।थाने लाकर लिखापढ़ी करते हुए न्यायालय चालान कर दिया है।