चांदवा: 20 मई को चंदवा में जनता दरबार, विधायक प्रकाश राम सुनेंगे लोगों की समस्याएं
लातेहार के विभिन्न प्रखंडों में आम जनता की समस्याओं के समाधान हेतु विधायक प्रकाश राम द्वारा जनता दरबार आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में पत्र जारी कर उपायुक्त लातेहार को कार्यक्रम की जानकारी दी गई है।जारी कार्यक्रम के अनुसार चंदवा प्रखंड कार्यालय परिसर में बीस मई को जनता दरबार लगाया जाएगा।जानकारी विधायक प्रतिनिधि पवन कुमार ने गुरुवार की शाम चार बजे दी।