बलरामपुर: सदर विधायक ने सोनार गांव में बाढ़ पीड़ितों को वितरित किया बाढ़ राहत किट
सदर विधायक पलटू राम ने बाढ़ प्रभावित ग्राम सोनार में नाव पर सवार होकर बाढ़ पीड़ितों का हाल जाना ।इस दौरान सदर विधायक ने बाढ़ पीड़ितों को बाढ़ राहत किट वितरण किया।सदर विधायक ने ग्रामीणों को भरोसा दिया कि आपदा की घड़ी में वह हमेशा क्षेत्रवासियों के साथ है।इस अवसर पर उपजिलाधिकारी राजेंद्र बहादुर भी मौजूद रहे।