सुसनेर: जनगणना में शिक्षकों का कमाल: 5 दिन में काम पूरा कर रचा कीर्तिमान, तहसीलदार ने किया सम्मानित
आज हाउस लिस्टिंग एवं बिल्डिंग के कार्य को 4 शिक्षकों ने महज 5 दिनों में पूरा कर एक मिसाल कायम की है। 34 बिंदुओं पर आधारित डिजिटल जानकारी को रिकॉर्ड समय में अपडेट किया है। प्रगणक भेरूलाल ओसारा, सतीश उपाध्याय, शिवलाल ओसारा और ब्रजमोहन जांगड़े की तहसीलदार रामेश्वर दांगी ने डग रोड स्थित कार्यालय से निष्ठा और दक्षता के लिए उन्हें फुलमलाओ से सम्मानित किया है।