समस्तीपुर: सरायरंजन से उत्पाद विभाग की टीम ने विदेशी शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
सराय रंजन के रहने वाले अजय कुमार राय को पटोरी उत्पाद विभाग की टीम ने विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया है। उत्पाद विभाग के पदाधिकारी ने बताया कि तीन छोटे बोरे में विदेशी शराब की बोतल बरामद की गई है। कितनी शराब बरामद हुई है इसके बारे में जानकारी नहीं दी गई है। आरोपी व्यक्ति को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।