सिराथू: होली से पहले सौरई बुजुर्ग में शराब के खिलाफ छापेमारी कर पुलिस ने एक महिला को 30 लीटर अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में होली से पहले चलाये जा रहे अवैध शराब के विरुद्ध अभियान के क्रम में कड़ा धाम पुलिस टीम ने सौरई बुजुर्ग गाँव में सोमवार शाम छापेमारी कर एक महिला को 30 लीटर अवैध महुवे की शराब के साथ गिरफ्तार किया है।महिला सीतादेवी पत्नी मेवालाल की निशानदेही पर पाँच कुंटल लहन जफ़्त करते हुए नष्ट कर दिया है।