सिराथू: सिराथू में हुए हादसे के मृतक की हुई पहचान, तीन लोग चल रहे हैं इलाज
सैनी थाना क्षेत्र के सिराथू कस्बा के ओवरब्रिज पर सोमवार देर रात एक हादसा हुआ था।ओवरटेक के चक्कर में दो बाइक भिड़ी थी।दोनों में चार घायल हुए थे उसमें से एक कि मौत हो गई थी।तीन को गम्भीर हाल में अस्पताल भेजा गया था।मृतक की पहचान गुड्डू पुत्र हरि कश्यप रुप में हुई है जो सूरज के साथ था।भरेठा बाग के अमित और जगतपाल एक बाइक पर थे।मंगलवार यह तीनों अस्पताल में ही है।