संभल: BKU असली की टीमों ने 1 अप्रैल को बहजोई में होने वाली महापंचायत के लिए पूरे जनपद में जगह-जगह किया जनसंपर्क
भारतीय किसान यूनियन की टीम द्वारा पूरा जनपद भर में महापंचायत की तैयारी को लेकर सभाओं और जनसंपर्क में पूरी ताकत लगा दी गई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी संजीव गांधी ने कहा कि किसानों के मान सम्मान की लड़ाई करो या मरो की स्थिति में पहुंच चुकी है। इसी को लेकर उन्होंने गांव-गांव घूम कर जनसंपर्क किया।