टिब्बी: शेरेकां में पहुंचे पूनिया, कहा- खेती में नवाचार और किसानों की समृद्धि के लिए भाजपा सरकार संकल्पित है: डॉ. सतीश पूनिया
टिब्बी के ग्राम शेरेकां में आयोजित 'ग्राम विकास रथ अभियान' में भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने शिरकत की। डॉ. पूनिया ने प्रधानमंत्री फसल बीमा और पीएम सूर्य घर जैसी योजनाओं की जानकारी देते हुए किसानों से सीधा संवाद किया। मंडी में गेहूं खरीद की समस्या पर उन्होंने तुरंत खाद्य मंत्री सुमित गोदारा से फोन पर बात कर समाधान का भरोसा दिलाया।