साल्हेवारा: रायपुर में राज्य स्तरीय रोड साइक्लिंग में सेजेस साल्हेवारा की छात्राओं ने जीते 4 पदक
रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के रोड साइक्लिंग खेल में सेजेस साल्हेवारा की छात्राओं ने चार पदक जीते। कुमेश्वरी और देवकी पटेल का चयन राष्ट्रीय स्तर के खेल के लिए पुणे भेजे जाने को लेकर किया गया है।