विभूतिपुर: विभूतिपुर पंचायत समिति भवन के सभागार में 4 जून को प्रखंड स्तरीय 2024 खरीफ कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का होगा आयोजन
पंचायत समिति भवन विभूतिपुर के सभागार में 4 जून को प्रखंड स्तरीय 2024 खरीफ कर्मशाला प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। प्रखंड कृषि पदाधिकारी विभूतिपुर ने पत्र जारी करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, बीपीआरओ, प्रखंड सहकारिता सहित सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, अध्यक्ष, सदस्य एवं सभी प्रखंड किसान सलाहकार समिति, प्रगतिशील कृषक को आमंत्रित किया है।