भदेसर: भादसोड़ा में सड़क पर नशे में तड़पती रही लड़की, सूचना के बाद भी आधे घंटे तक पुलिस नदारद, व्यवस्था पर उठे सवाल
गुरुवार शाम 7 बजे मिली जानकारी के मुताबिक भादसोड़ा के मुख्य चौराहे पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवती अत्यधिक शराब के नशे में सड़क पर बेसुध हालत में पड़ी रही। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन आरोप है कि आधे घंटे तक कोई पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। इस दौरान राहगीर और ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे। घटना ने