कन्नौज: बरुआबाग गांव में लाखों की लग्जरी कार से 3 बकरी चोरी करने पहुंचे अज्ञात चोर, घटना सीसीटीवी कैमरा में हुई कैद
कन्नौज कोतवाली क्षेत्र के बरुआबाग गांव में लग्जरी कार से रात के अंधेरे में बकरी चोरी की घटना सामने आई है। गांव में सन्नाटे का फायदा उठाकर कार सवारों ने 3 बकरी चुरा ली है। चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद हुआ है।